School Holiday List 2025 In UP: यूपी में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें, Winter Vacation फिर बढ़ाया गया

School Holiday List 2025 In UP: उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से जुड़े छात्र या अध्यापक जो पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं उनके लिए स्कूल छुट्टियों का इंतजार रहता है। यूपी सरकार द्वारा पूरे साल 2025 के सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट जारी की जा चुकी है। जो छात्र या अध्यापक स्कूल/कॉलेज की छुट्टियों की तिथि जानकारी पाना चाहते हैं वे इस पेज पर दिए गए छुट्टियों की लिस्ट में चेक कर सकते हैं। स्कूल छुट्टियों की जारी की गई आधिकारिक लिस्ट के अनुसार, इस साल शनिवार और रविवार की छुट्टियों की संख्या कुल 14 पड़ रही है।

यूपी सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी महापुरुष की जयंती किसी पर्व या त्योहार के दिन पड़ती है तो उसके लिए अतिरिक्त छुट्टियां घोषित नहीं की जाएगी। इसके साथ ही यदि कोई त्यौहार शनिवार या रविवार के दिन पड़ता है तो उसके लिए भी अलग से अतिरिक्त छुट्टियां घोषित नहीं की जाएगी। यूपी सरकार ने इस बार राष्ट्रीय पर्व जैसे- 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) पर सामान्य छुट्टियां रखने की घोषणा किया है।

हालांकि पिछले साल में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। अगर आप भी किसी स्कूल या कॉलेज से जुड़े हैं तो आपको भी छुट्टियों का इंतजार रहता होगा। तो चलिए इस लेख में आगे इस साल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखते हैं। साथ ही जाड़े की छुट्टियां (Winter Vacation) कब तक रहेंगे इसकी भी जानकारी लेते हैं।

School Holiday List 2025 In UP: Winter Vacation

Winter Vacation 2025 In UP: उत्तर प्रदेश राज्य में खास करके उत्तर भारत के राज्यों में जाड़े की शीत लहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा कई जिलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल छात्रों के लिए जाड़े की छुट्टियां (Winter Vacation) को बढ़ा दिया गया है। इन छुट्टियों का असर यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और अन्य बोर्ड के छात्रों पर भी पड़ेगा। इस माह यानी जनवरी 2025 में कई राज्यों में ओलों के साथ बारिश भी हो रही है जिसकी वजह से ठंड ज्यादा बढ़ गई है।

School Holiday List 2025 In UP
School Holiday List 2025 In UP

ऐसे में छात्रों, अभिभावकों सहित सभी को परेशानियां हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए यूपी सरकार ने मुरादाबाद, गाजियाबाद, शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों में जाड़े की छुट्टियां (Winter Vacation 2025) 18 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी है। इससे बच्चों को इतनी ठंड में स्कूल जाने से राहत मिलेगी। यदि मौसम इसके बाद भी ठीक नहीं रहता है तो छुट्टियां और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

UP School Holiday Calendar 2025

इस साल 2025 में यूपी स्कूल छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार कुल 365 दिन में 52 रविवार और 52 शनिवार पढ़ रहे हैं।

दिनों की कुल संख्या365
कुल शनिवारों की संख्या52
कुल रविवारों की संख्या52

Also Read: UP Polytechnic Form 2025: यूपी पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म, 2 लाख से ज्यादा सीटों पर..

School Holiday List 2025 In UP

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजपत्रित छुट्टियां 2025 की लिस्ट जारी की गई है। नीचे तालिका में हमने तिथियां, दोनों के नाम व छुट्टियों के नाम राजपत्रित अवकाश के अनुसार शामिल किए हैं देख सकते हैं:

तिथियांदिनों के नामछुट्टियों के नाम
14.01.2025मंगलवारमकर संक्रांति
26.01.2025रविवारगणतंत्र दिवस
29.01.2025बुधवारमौनी अमावस्या
02.02.2025रविवारबसंत पंचमी
12.02.2025बुधवारमाघी पूर्णिमा
26.02.2025बुधवारमहा शिवरात्रि
13.03.2025 से 14.03.2025 तकगुरुवार से शुक्रवारहोली
31.03.2025सोमवारईद-उल-फितर*
06.04.2025रविवाररामनवमी
10.04.2025गुरुवारमहावीर जयंती
14.04.2025सोमवारअम्बेडकर जयंती
18.04.2025शुक्रवारगुड फ्राइडे
12.05.2025सोमवारबुद्ध पूर्णिमा
07.06.2025शनिवारईद-उल-जुहा (बकरीद)*
10.05.2025- 04.07.2025शनिवार से शुक्रवारग्रीष्मकालीन छुट्टियां
06.07.2025रविवारमुहर्रम
09.08.2025शनिवाररक्षाबंधन
15.08.2025शुक्रवारस्वतंत्रता दिवस
16.08.2025शनिवारजन्माष्टमी
05.09.2025शुक्रवारमिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद*
30.09.2025 – 02.10.2025मंगलवार से गुरुवारदशहरा अवकाश
02.10.2025गुरुवारमहात्मा गांधी जयंती
20.10.2025- 21.10.2025सोमवार से मंगलवारदीपावली
05.11.2025बुधवारगुरु नानक जयंती
25.12.2025गुरुवारक्रिसमस

2 thoughts on “School Holiday List 2025 In UP: यूपी में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें, Winter Vacation फिर बढ़ाया गया”

Leave a Comment