UP Board Science Model Paper 2025 Class 10th: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान का मॉडल पेपर, अभी यहां से पीडीएफ करें डाउनलोड

UP Board Science Model Paper 2025 Class 10th: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम खबर है। जैसा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए छात्रों के पास बहुत कम समय बचा है। इन बचे हुए दिनों में ज्यादातर छात्रों को विज्ञान (Science) विषय की तैयारी करने में समस्या होती है।

ऐसे में छात्रों को विज्ञान विषय का मॉडल पेपर 2025 देखना चाहिए। और उसे एक या दो बार नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा बार हल करने चाहिए। इससे क्या होगा कि जो प्रश्न कठिन लगते हैं वो भी आसान लगने लगेंगे। जैसा कि आपको पता होना चाहिए कि यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए यूपी बोर्ड साइंस मॉडल पेपर 2024- 25 के मुताबिक ठीक ऐसे ही लेवल के प्रश्न बोर्ड परीक्षा में आयेंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं साइंस विषय का मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका हमने इस लेख में उपलब्ध किया है।

इसके अलावा डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध किया है। एक क्लिक करके विज्ञान विषय का मॉडल पेपर 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। और इसे साल्व करके अपनी विज्ञान विषय की रही कमियों को दूर कर सकते हैं। तो चलिए इस लेख में आगे यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं विज्ञान विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

UP Board Science Model Paper 2025 Class 10th: महत्वपूर्ण विवरण

बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
परीक्षा का नाम यूपी बोर्ड परीक्षा 2025
शैक्षणिक सत्र 2024-25
विषययूपी बोर्ड कक्षा 10वीं साइंस मॉडल पेपर 2024- 25
परीक्षा तिथि 4 मार्च 2025
कक्षा 10वीं साइंस मॉडल पेपर 2025नीचे चेक करें..

UP Board Science Paper Exam Date 2025 Class 10th

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को विज्ञान विषय (Subject Science) को लेकर तैयारी करने में ज्यादा समस्या रहती है। इसलिए हम सलाह देते हैं कि छात्र विज्ञान विषय पर ज्यादा फोकस करें और इसके लिए यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए मॉडल पेपर 2024- 25 को ज्यादा से ज्यादा बार हल करें। इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के साइंस पेपर की परीक्षा तिथि 4 मार्च 2025 दिन मंगलवार को निर्धारित की गई है। जिन छात्रों को साइंस बहुत कठिन लगता है और वह सोच रहे हैं कि किस प्रकार का प्रश्न आएगा उन्हें चिंता करने की ज्यादा आवश्यकता नहीं है।

UP Board Science Model Paper 2025 Class 10th
UP Board Science Model Paper 2025 Class 10th

इस बार भी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं साइंस विषय का पेपर पिछली बार की तरह ही बनाया गया है। क्योंकि UPMSP द्वारा कक्षा 10वीं साइंस विषय का मॉडल पेपर 2024- 25 जारी करके जानकारी दे दी गई है। छात्रों को परीक्षा संबंधित अन्य किसी समस्या की जानकारी पाने के लिए “UPMSP Exam 2025 Help Desk” उपलब्ध किया गया है वहां से जानकारी ले सकते हैं।

UP Board Science Model Paper 2025 Class 10th: परीक्षा का पैटर्न

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं साइंस विषय के मॉडल पेपर 2025 में बदलाव नहीं किया गया है। यानी कि पिछली बार की तरह ही परीक्षा का पैटर्न रहने वाला है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं साइंस विषय कुल 70 अंकों का होगा। जैसा कि आप जानते हैं कि 30 अंक इसमें आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिया जाता है। कक्षा दसवीं साइंस विषय में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न शामिल किए गए हैं।

प्रत्येक प्रश्न के सामने उसके लिए निर्धारित अंक दिए रहेंगे। सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होता है। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि प्रारंभ के 15 मिनट छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित किया जाता है।

Also Read: School Holiday List 2025 In UP: यूपी में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें, Winter Vacation फिर बढ़ाया गया

UP Board Science Model Paper 2025 Class 10th: कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं साइंस मॉडल पेपर 2025 यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जारी किया गया है। छात्र नीचे बताए गए तरीके से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दाहिने साइड उपलब्ध ‘मॉडल पेपर’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें कक्षा दसवीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर लिंक दिखाई देंगे।
  • अब आप अपनी कक्षा का चयन और विज्ञान विषय का चयन करके डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके क्लिक करते ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं साइंस मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • मॉडल पेपर चेक करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

UP Board Science Model Paper 2025 Class 10th Download Link

Download UP Board Science Model Paper 2025 PDFClick Here
UPMSP Official WebsiteClick Here

Leave a Comment