BSEB 12th Admit Card 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी, ये रही डाउनलोड प्रक्रिया, लिंक समेत अन्य जानकारी

BSEB 12th Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब कक्षा 12वीं के भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड ने कक्षा दसवीं का एडमिट कार्ड 8 जनवरी को और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2025 को जारी कर चुका है। बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किया गया है। बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी करने के साथ बताया है कि यह एडमिट कार्ड 31 जनवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया है। जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किया है बोर्ड ने सिर्फ उन्हीं छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया है। इस जानकारी से अवगत करा दें कि इस बार परीक्षा में राज्य भर से लगभग 13 लाख के आसपास छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी छात्रों को एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को किसी भी स्थिति में परीक्षा हाल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड पर विषयवार परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज किए गए हैं। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज डीटेल्स के अनुसार ही बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होना होगा। आइए बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने एवं प्राप्त करने से संबंधित जानकारी नीचे लेख में प्राप्त करते हैं।

BSEB 12th Admit Card 2025: Overview

संचालन निकायबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नामबिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025
शैक्षणिक सत्र2024-25
कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि16 जनवरी 2025 को जारी
परीक्षा मोड ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/
BSEB 12th Admit Card 2025
BSEB 12th Admit Card 2025

BSEB 12th Admit Card 2025 Out

बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर अपलोड/जारी कर चुका है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई है। ऐसे में छात्रों को एडमिट कार्ड प्राप्त करना चाहिए क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। बिहार बोर्ड के संबंधित स्कूल BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व लिंक नीचे पेज पर उपलब्ध किया गया है। छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश पत्र अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि सभी स्कूल अपने छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित करेंगे।

BSEB 12th Admit Card 2025: स्कूलों को दिए गए जरूरी निर्देश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड 2025 जारी करने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। समिति ने कहा है कि स्कूल के प्रधानाचार्य एडमिट कार्ड 2025 पर हस्ताक्षर करके उस पर स्कूल की मोहर लगाने के बाद ही छात्रों को कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 वितरित करेंगे। साथ ही कहा गया है कि सभी स्कूल एक समेकित रजिस्टर तैयार करके रखें, जिसमें जिन छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित करेंगे उनकी जानकारी दर्ज करें।

Also Read: REET Exam Admit Card 2025: रीट परीक्षा के लिए आवेदन 13 लाख के पार, इस तिथि को जारी होंगे एडमिट कार्ड

BSEB 12th Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया क्या है?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? इसकी जानकारी नीचे दी गई है। नीचे दिए गए बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड प्रक्रिया को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: http://seniorsecondary.biharboardonline.com/
  • वेबसाइट के होम पेज पर बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित लिंक खोजें।
  • उसके बाद उस पर क्लिक करके मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे- स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • ऐसा करते ही बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

BSEB 12th Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण जरूर चेक करें

बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 पर परीक्षा और छात्र की आवश्यक जानकारी दर्ज होगी जिसे छात्रों को चेक कर लेना चाहिए। यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटियां मिलती है तो समय रहते ही सुधार करवा लें। जो विवरण चेक करने चाहिए उसे नीचे देख सकते हैं:

  • परीक्षा का नाम
  • छात्र का नाम
  • छात्र की जन्म तिथि
  • फोटो व हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • परीक्षा तिथियां व समय
  • परीक्षा केंद्र की जानकारी
  • परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश

BSEB 12th Admit Card 2025 Download Link

Download BSEB 12th Admit Card 2025Click Here
Official WebsiteClick Here

BSEB 12th Admit Card 2025: FAQs

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि क्या है?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की तिथि 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक निर्धारित की गई है।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि क्या है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2025 को जारी किया गया है।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर जाना होगा। उसके बाद स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।

1 thought on “BSEB 12th Admit Card 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी, ये रही डाउनलोड प्रक्रिया, लिंक समेत अन्य जानकारी”

Leave a Comment