UPMSP UP Board Time Table 2025: यूपीएमएसपी (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और अभी तक यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 डाउनलोड नहीं किया है वे यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा इस पेज पर भी यूपी बोर्ड टाइम टेबल डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों उपलब्ध किया गया है। इस पेज पर उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से एक क्लिक में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। जारी किए गए आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार इस साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है।
जो छात्र या उनके अभिभावक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का विषयवार परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी पाना चाहते हैं वे बिना देरी किए हुए टाइम टेबल डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं। टाइम टेबल डाउनलोड करने से यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2025 की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाती है जिससे अपने चयनित विषय की परीक्षा देने की तारीख और समय की जानकारी होती है। तो चलिए नीचे लेख में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 कार्यक्रम से संबंधित पुरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
UPMSP UP Board Time Table 2025: Overview
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), उत्तर प्रदेश प्रयागराज |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 |
लेख का नाम | UPMSP UP Board Time Table 2025 |
वर्ग | टाइम टेबल 2025 |
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा तिथि 2025 | 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 |
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का समय | सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक |
यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 | Check Below |
UPMSP आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |

UPMSP UP Board Time Table 2025: परीक्षा तिथि एवं समय
यूपीएमएसपी द्वारा जारी किए गए 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 के मुताबिक, इस बार दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया है। और इनका समय दो पाली में बांटा गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक की है। और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
प्रत्येक विषय की परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी के लिए छात्र यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 पीडीएफ (UP Board Time Table 2025 Pdf Class 10th 12th) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा तिथि और समय की जानकारी बोर्ड की ओर से जारी होने वाले यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 पर दर्ज होगी। एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा इसकी डिटेल्स में जानकारी नीचे लेख में देख सकते हैं।
UPMSP UP Board Time Table 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज की ओर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि की भी अलग से समय सारणी (Time Table) जारी की गई है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा इस बार दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। उसके बाद कक्षा 12वीं के दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक चलेगी। वहीं, कक्षा दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा विद्यालय स्तर पर संपन्न की जाएगी।
UPMSP UP Board Time Table 2025: डाउनलोड करने की प्रक्रिया
यूपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 को जिन छात्रों ने अभी तक डाउनलोड नहीं किया है वे नीचे बताए गए आसान तरीके को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले तो यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर नीचे उपलब्ध महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड सेक्शन में चले जाएं।
- वहां पर उपलब्ध वर्ष 2025 की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- अब आप अपनी कक्षा के अनुसार टाइम टेबल चेक करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
- यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2020 पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद इसे सेव करें या प्रिंट निकाल सकते हैं।
UPMSP UP Board Time Table 2025 Pdf Download Link
Download UP Board Time Table 2025 Class 10th | Click Here |
Download UP Board Time Table 2025 Class 12th | Click Here |
UPMSP Official Website | Click Here |
UPMSP UP Board Time Table 2025: एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का समय सारणी मिलने से छात्रों को परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। इसके अलावा परीक्षा तिथि और समय की जानकारी छात्रों को जारी होने वाले एडमिट कार्ड 2025 के जरिए भी प्राप्त होगी।
यूपी बोर्ड की ओर से अभी यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 (UP Board Admit Card 2025 10th 12th) जारी होने की तिथि घोषित नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। छात्रों को प्रवेश पत्र (Admit Card) उनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा वितरित किया जाएगा।
1 thought on “UPMSP UP Board Time Table 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल एक क्लिक में करें डाउनलोड @upmsp.edu.in”