Bihar Board 12th Biology Model Paper 2025: बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 इस बार 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की गई है। बोर्ड की ओर से छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में सहायता करने के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर 2025 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किया गया है।
मॉडल पेपर छात्रों की पढ़ाई को प्रभावित ढंग से योजना बनाने में मदद करता है। क्योंकि मॉडल पेपर से छात्र को बोर्ड परीक्षा में मिलने वाले प्रश्न पत्र का एक रूप प्राप्त होता है। जिससे छात्र प्रश्न पत्र का आकार, परीक्षा पेपर पैटर्न, अंक योजना समेत जानकारी प्राप्त करते हैं। हमने इस लेख में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान (Biology) विषय का मॉडल पेपर 2025 Pdf उपलब्ध किया है। इस सैंपल पेपर को देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक पर एक क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
जैसा कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बायोलॉजी का पेपर बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर यानी 1 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया है। ऐसे में जिन छात्रों ने बायोलॉजी विषय का चयन किया है उन्हें इस मॉडल पेपर को अवश्य डाउनलोड करके सॉल्व कर लेना चाहिए। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बायोलॉजी मॉडल पेपर 2025 के संबंध में और जानकारी डिटेल्स में प्राप्त करते हैं।
Bihar Board 12th Biology Model Paper 2025: Overview
परीक्षा निकाय का नाम | बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
कक्षा | कक्षा 12वीं |
विषय | जीव विज्ञान (Biology) विषय का मॉडल पेपर 2025 |
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बायोलॉजी परीक्षा तिथि | 1 फरवरी 2025 |
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बायोलॉजी मॉडल पेपर 2025 | Check Below |
Bihar Board 12th Biology Model Paper 2025: परीक्षा तिथि
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को इस जानकारी से अवगत करा दें कि मॉडल पेपर जिसे सैंपल पेपर या प्रैक्टिस पेपर के नाम से भी जाना जाता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से वैसे तो कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। लेकिन यहां हमने सिर्फ बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान विषय (Subject Biology) के मॉडल पेपर पर चर्चा और इसे उपलब्ध किया है।

क्योंकि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बायोलॉजी की परीक्षा तिथि परीक्षा की शुरुआती तिथि यानी 1 फरवरी 2025 को ही निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन छात्रों ने 12वीं की बायोलॉजी विषय की परीक्षा देने वाले हैं उन्हें इस मॉडल पेपर को अवश्य डाउनलोड कर लेना चाहिए। इससे उन्हें बोर्ड परीक्षा में मिलने वाले प्रश्न पत्र की एक झलक और प्रश्नों के कठिनाई स्तर का पता चल जाएगा। जिससे आप बिना किसी झिझक के बोर्ड परीक्षा में इस विषय की परीक्षा देकर इसमें अच्छे नंबर ला सकते हैं।
Bihar Board 12th Biology Model Paper 2025: छात्रों के लिए निर्देश
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान विषय की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परीक्षा पेपर पर निर्देश दिया रहेगा जिसे फॉलो करते हुए प्रश्नों को सॉल्व करना होगा। हालांकि बायोलॉजी मॉडल पेपर पर ये निम्नलिखित निर्देश शामिल किए गए हैं:
- प्रश्नों की कुल संख्या : 70 + 20 + 6 = 96
- प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए समय : 3 घंटे 15 मिनट
- जीव विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र दो करो में विभाजित है : खंड अ और खंड ब
- छात्रों को सभी प्रश्न ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- सभी प्रश्नों के कुल पूर्णाक : 70
- छात्रों को OMR पर अपना प्रश्न पुस्तिका क्रमांक जो 10 अंकों का होगा उसे अवश्य लिखना होगा।
- सभी प्रश्न करना अनिवार्य होता है। छात्र यथा संभव अपने शब्दों में ही उत्तर दे सकते हैं।
- प्रश्नों को हल करने के बाद सही होने पर मिलने वाले अंक प्रश्न के सामने निर्दिष्ट रहते हैं।
Bihar Board 12th Biology Model Paper 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.com/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध किए गए ‘Model Paper 2025‘ विकल्प पर जाकर क्लिक करें।
- उसके बाद अपनी कक्षा का चयन कर क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा।
- उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर मॉडल पेपर को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Biology Model Paper 2025 Download Link
Download Bihar Board 12th Biology Model Paper 2025 | Click Here |
BSEB Official Website | Click Here |
Frequently Asked Questions (FAQs)-
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं जीव विज्ञान का पेपर कब होगा?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान विषय का पेपर परीक्षा की शुरुआती तिथि यानी 1 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया है।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कब से कब तक होगी?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस बार 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक किया गया है।
बिहार बोर्ड 12वीं बायोलॉजी मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बायोलॉजी मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने के लिए BSEB आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.com/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।