MP Board 10th 12th Model Paper 2025: एमपी बोर्ड यानी माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक किया गया है। छात्रों की तैयारी के लिए बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के मॉडल पेपर 2025 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए हैं। यह मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कक्षा 10वीं 12वीं छात्रों के लिए बेहतरीन संसाधन हैं। एमपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 हल करने से छात्रों को नए परीक्षा पैटर्न को समझने और प्रश्नों के कठिनाई स्तर से निपटने के आत्मविश्वास हासिल करने में मदद मिलेगी।
क्योंकि मॉडल पेपर हल करने से छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न पत्र का आकार, पैटर्न, अंकन योजना समेत पूरी जानकारी प्राप्त होती है जिससे बोर्ड परीक्षा में बैठकर पेपर हल करने में ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। इस लेख में हमने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के सभी विषयों की मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों उपलब्ध किया है। छात्र अपनी कक्षा के अनुसार विषयवार मॉडल पेपर पत्रों को डाउनलोड करके बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के पास अब परीक्षा की तैयारी करने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में इन बचे हुए दिनों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी मॉडल पेपर के जरिए करना चाहिए। यहां एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने का तरीका व लिंक दोनों देख सकते हैं।
MP Board 10th 12th Model Paper 2025: महत्वपूर्ण विवरण
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), मध्य प्रदेश |
वर्ग | MP Board 10th 12th Model Paper 2025 |
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा तिथि | 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 |
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथि | 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 |
MP Board 10th 12th Model Paper 2025 | Check Below |
MPBSE आधिकारिक वेबसाइट | https://mpbse.nic.in/ |
MP Board 10th 12th Model Paper 2025
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों को बता दें कि मॉडल पेपर जिसे सैंपल पेपर या प्रैक्टिस पेपर के नाम से भी जाना जाता है। एमपी बोर्ड की ओर से छात्रों के बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर 2024- 25 पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए जा चुके हैं। जिसका डायरेक्ट लिंक इस पेज पर हमने उपलब्ध किया है। छात्र एक क्लिक करके मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चलेगी। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र 75 अंकों का होगा। जबकि कक्षा 12वीं परीक्षा का प्रश्न पत्र 80 अंकों का होगा। छात्र यहां से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
MP Board 10th 12th Model Paper 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं 12वीं के मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाएं।
- एकेडमिक लिंक पर क्लिक करें: वेबसाइट के होम पेज पर शैक्षणिक/ Academic के लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न पत्रों के पैटर्न: उसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें अकादमिक सेक्शन में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी प्रश्न पत्रों के पैटर्न के लिंक पर क्लिक करें।
- प्रदर्शित होगा: क्लिक करते ही कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा वर्ष 2024- 25 के परीक्षा पैटर्न के सभी विषयों के प्रश्न पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- डाउनलोड करें: अब आप अपनी कक्षा और विषय के अनुसार मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 10th Model Paper 2025
एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं के विषयवार आधिकारिक मॉडल पेपर 2024- 25 पीडीएफ का लिंक नीचे तालिका में उपलब्ध किया गया है छात्र डाउनलोड कर सकते हैं:
कक्षा | विषयों के नाम | डाउनलोड करें |
10वीं | हिंदी | Click Here |
10वीं | अंग्रेजी | Click Here |
10वीं | गणित | Click Here |
10वीं | संस्कृत | Click Here |
10वीं | विज्ञान | Click Here |
10वीं | सामाजिक विज्ञान | Click Here |
MP Board 12th Model Paper 2025
कक्षा | विषयों के नाम | डाउनलोड करें |
12वीं | हिंदी | Click Here |
12वीं | अंग्रेजी | Click Here |
12वीं | गणित | Click Here |
12वीं | भौतिक विज्ञान | Click Here |
12वीं | रसायन विज्ञान | Click Here |
12वीं | जीव विज्ञान | Click Here |
12वीं | संस्कृत | Click Here |
12वीं | इतिहास | Click Here |
12वीं | भूगोल | Click Here |
MP Board 10th 12th Model Paper 2025: हल करने के फायदे
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए उपरोक्त जारी किए गए मॉडल पेपर 2025 हल करने के निम्नलिखित फायदे हैं:
- मॉडल पेपर हल करने से एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों को विषयों को जानने का मुख्य उद्देश्य पूरा होता है।
- मॉडल पेपर हल करने से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का नमूना पहले से ही प्राप्त हो जाता है।
- इससे छात्रों को परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना, प्रश्नों की संख्या, प्रश्नों की कठिनाई स्तर आदि का पता चल जाता है।
- मॉडल पेपर हल करने से छात्र छात्रों को उनके कमजोर विषयों की जानकारी मिलती है। और अपनी कमियों को दूर करने में फायदा होता है।
- जो छात्र मॉडल पेपर को हल कर लेता है उसे समय प्रबंधन, पेपर हल करने की गति का अंदाजा होता है जिससे परीक्षा के दौरान काफी मदद मिलती है।
1 thought on “MP Board 10th 12th Model Paper 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के सभी विषयों के मॉडल पेपर, एक क्लिक में करें डाउनलोड”