CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण किया है वे सीबीएसई प्रवेश पत्र (CBSE 10th 12th Admit Card 2025) जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि बोर्ड की ओर से सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस बार 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है। ऐसे में छात्र जानना चाहते हैं कि सीबीएसई की तरफ से प्रवेश पत्र 2025 कब जारी किया जाएगा। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हाल में बैठने नहीं दिया जाएगा।
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड फरवरी माह में ही जारी होगा। क्योंकि पिछले 5 सालों में जिन जिन तिथियों को सीबीएसई एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं उनकी जानकारी इस पेज पर कर दी गई है छात्र नीचे पेज को स्क्रोल कर देख सकते हैं। सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका इस पेज पर बताया गया है।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बताए गए तरीके को फॉलो करते हुए सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए करीब 44 लाख छात्र शामिल होंगे। आइए आगे इस लेख में सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
CBSE Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
- बोर्ड परीक्षा निकाय का नाम: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
- एडमिट कार्ड का नाम: सीबीएसई कक्षा 10वीं12वीं एडमिट कार्ड 2025
- शैक्षणिक सत्र: 2024- 25
- सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा तिथि: 15 फरवरी से 18 मार्च 2025
- सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि: 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: फरवरी 2025 प्रथम सप्ताह
- एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड: ऑनलाइन
- सीबीएसई ऑफिसियल वेबसाइट: cbse.gov.in
CBSE Admit Card 2025 Release Date
CBSE Admit Card 2025 Date: जैसा कि इस साल 2025 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया है। जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले हैं उन्हें बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 जारी होने वाला है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल लॉगिन आईडी पासवर्ड की मदद से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। उसके बाद छात्र अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) अपने स्कूल जाकर प्राप्त कर सकेंगे। नीचे इसी पेज पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीबीएसई एडमिट कार्ड पिछले 5 सालों में किन-किन तिथियों को जारी किए गए थे देख सकते हैं।
CBSE Admit Card 2025: पिछले 5 सालों में जारी होने तिथियां
सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड या प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होगा। यह CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होगा। उसके पहले आप पिछले 5 सालों में किन किन तिथियों को सीबीएसई एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं इसकी जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं:
साल | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां |
2020 | 19 जनवरी |
2021 | 9 नवंबर |
2022 | 16 अप्रैल |
2023 | 8 फरवरी |
2024 | 5 फरवरी |
CBSE Admit Card 2025: डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ जाना होगा।
- उसके बाद ‘शैक्षणिक वेबसाइट’ पर क्लिक करें।
- फिर वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध होने वाले CBSE Admit Card 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फिर छात्र का लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- ऐसा करते ही सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
Mentioned Details In CBSE Admit Card 2025
- छात्र का विवरण: नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर।
- लॉगिन क्रेडेंशियल: पंजीकरण संख्या, रोल नंबर।
- परीक्षा केंद्र विवरण: परीक्षा केंद्र का नाम, कोड, पता।
- परीक्षा तिथि विवरण: छात्र द्वारा चयनित विषयों के नाम, परीक्षा तिथि।
- समय का विवरण: परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय, गेट बंद होने का समय।
- दिशा निर्देश: बोर्ड परीक्षा संबंधित दिशा निर्देश।
1 thought on “CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई एडमिट कार्ड कब जारी होगा?, यहां देखें पिछले 5 सालों में प्रवेश पत्र जारी होने की तिथियां”