Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025 Class 6: चेक करें नवोदय विद्यालय Gen, OBC, SC, ST Expected Cut Off Marks

Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025 Class 6: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 2025 का पहला चरण इस बार नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से 18 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया था। इसके दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को समिति की ओर से निर्धारित होने वाले कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करना होगा। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा दे चुके छात्र या उनके अभिभावकों को इस जानकारी से अवगत करा दें कि नवोदय विद्यालय में अधिकतम 80 छात्रों का चयन किया जाता है।

ऐसे में कट ऑफ मार्क्स बहुत मायने रखता है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 का कट ऑफ मार्क्स/मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जल्द जारी की जाएगी। उसके पहले इस लेख में पिछले साल के आंकड़ों को देखते हुए इस साल 2025 की नवोदय विद्यालय कट ऑफ मार्क्स 2025 उपलब्ध किया गया है। छात्र या उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय कक्षा 6 संभावित कट ऑफ मार्क्स 2025 (JNVST Class 6 Cut Off Marks 2025) देख सकते हैं।

साथ ही कट ऑफ मार्क्स को निर्धारित करने वाले कारकों की भी जानकारी ले सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 6 में प्रवेश उनके प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करके जारी करता है जिसमें छात्रों का नाम और रोल नंबर दर्ज होता है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 कट ऑफ मार्क्स/मेरिट लिस्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे इसकी जानकारी भी नीचे इसी पेज पर दी गई है देख सकतें हैं।

Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025 Class 6: Overview

समिति का नाम नवोदय विद्यालय समिति (JNVS)
परीक्षा का नामजवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 (JNVST 2025)
शैक्षणिक सत्र 2025- 26
नवोदय विद्यालय परीक्षा तिथि18 जनवरी 2025 (फेज 1)
परीक्षा मोड ऑफलाइन
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 कट ऑफ मार्क्स 2025Check Below
कट ऑफ मार्क्स चेक मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://navodaya.gov.in/

Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025 Class 6

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का पहला चरण 18 जनवरी 2025 को समाप्त हो चुका है। इसके दूसरे चरण की परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को निर्धारित किया गया है। पहले चरण की प्रवेश परीक्षा दे चुके छात्र या उनके अभिभावक जानना चाहते हैं कि इस बार नवोदय विद्यालय कट ऑफ मार्क्स 2025 कितना जाएगा। तो आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कट ऑफ मार्क्स निर्धारित करने वाले कारकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है।

Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025 Class 6
Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025 Class 6

पिछले आंकड़ों को देखा जाए तो नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स इस बार 80 से 85 के बीच रहने की उम्मीद है। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जेएनवीसटी कट ऑफ मार्क्स या रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। उसके बाद छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके कट ऑफ मार्क्स की जांच कर सकेंगे। कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में किया जाता है।

Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025 Class 6: कट ऑफ मार्क्स निर्धारित करने वाले

आप सभी को पता होना चाहिए कि प्रत्येक नवोदय विद्यालय में अधिकतम 80 छात्रों का चयन किया जाना होता है। ऐसे में समिति नवोदय विद्यालय कट ऑफ मार्क्स निर्धारित करने के लिए निम्नलिखित कारकों को ध्यान में रखते हुए तैयार करता है। उसके बाद नवोदय विद्यालय कट ऑफ या मेरिट लिस्ट जारी करता है।

  • छात्रों की कुल संख्या
  • सीटों की संख्या
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • बैकलॉक सीटों की संख्या
  • अन्य महत्वपूर्ण कारक

Navodaya Vidyalaya Expected Cut Off Marks 2025 Class 6

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल हुए   छात्रों का नवोदय विद्यालय समिति की ओर से निर्धारित होने वाले काट मार्क्स/ मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उसके पहले छात्र या उनके अभिभावक नीचे तालिका में दिए गए संभावित कट ऑफ मार्क्स की जांच करके अंदाजा लगा सकते हैं।

CategoryExpected Cut Off Marks 2025
Gen80 से 85
OBC75 से 80
SC65 से 70
ST60 से 65

Also Read: JNVST Class 6th Answer Key 2025: नवोदय विद्यालय आंसर की कब आएगी?, देखें लेटेस्ट अपडेट ऐसे कर सकेंगे चेक

Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025: कैटेगरी और जाति के अनुसार

हाल ही में नवोदय विद्यालयों में कैटेगरी और जाति के अनुसार छात्रों का नामांकन के औसत का प्रतिशत कुछ इस प्रकार से तय किया गया है नीचे तालिका में देख सकते हैं:

कैटेगरीनामांकन प्रतिशत
Girls42%
OBC39%
SC24%
ST20%
Divyaang3%

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • देशभर में 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नवोदय विद्यालय संचालित हैं।
  • देशभर में नवोदय विद्यालय की कुल संख्या 661 है।
  • नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से नवोदय विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा 80 छात्रों का चयन होता है।
  • नवोदय विद्यालय की कुल सीटों में से 1/3 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित की जाती है।
  • जबकि दिव्यांग छात्रों के लिए 3% सीटें आरक्षित की जाती हैं।

Navodaya Vidyalaya Cut Off Marks 2025 Class 6: कैसे चेक करें?

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से नवोदय विद्यालय कट ऑफ मार्क्स 2025 जारी होने के बाद छात्र या उनके अभिभावक निम्नलिखित चरणों को पालन करते हुए चेक कर सकेंगे:

  • एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाना है।
  • वेबसाइट के लेटेस्ट सेक्शन में उपलब्ध होने वाले “JNVST Class 6 Cut Off Marks/Merit List 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें छात्र का मांगा गया लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना है।
  • आपके सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर नवोदय विद्यालय कट ऑफ मार्क्स 2025 की मेरिट सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप मेरिट सूची में छात्र का नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का कट ऑफ कितना जाएगा?

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आयोजित कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का कट ऑफ 80 से 85 अंक के बीच जाने की संभावना है।

नवोदय विद्यालय कट ऑफ मार्क्स कैसे चेक करें?

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कट ऑफ मार्क्स 2025 जारी होने के बाद चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाकर मांगे गए जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करके कर सकेंगे।

भारत में कितने नवोदय विद्यालय हैं?

भारत में कुल मिलाकर 661 नवोदय विद्यालय संचालित किया जा रहे हैं।

Leave a Comment