Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा एडमिट कार्ड जारी तिथि, डाउनलोड करने के चरण

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किए हुए छात्रों के एडमिट कार्ड जारी होने को लेकर बड़ी खबर है। गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) उन्हीं छात्रों का एडमिट कार्ड जारी करेगा जिन्होंने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। गुजरात बोर्ड (GSEB) की ओर से SSC (Secondary School Certificate) और HSC (Higher Secondary Certificate) की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक किया गया है।

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https://gseb.org/ पर जारी होने वाला है। गुजरात बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद इस पेज पर बताए गए आसान तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है। जो छात्र गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं उन्हें परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा।

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को किसी भी स्थिति में परीक्षा हाल के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। गुजरात बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा तिथि, समय एवं पाली दर्ज होगी। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होना होगा। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने एवं डाउनलोड करने से संबंधित लेटेस्ट जानकारी इस पेज पर नीचे देख सकते हैं।

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण

बोर्ड का नामगुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर
बोर्ड परीक्षा का नाम गुजरात बोर्ड SSC HSC परीक्षा 2025
वर्गगुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025
शैक्षणिक सत्र2024-25
गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 तिथि27 फरवरी से 13 मार्च 2025
गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 तिथिफरवरी 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://gseb.org/

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025: परीक्षा तिथि एवं समय

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर की ओर से कक्षा 10वीं (SSC) एवं कक्षा 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है। जारी किए गए आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार इस बार दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक आयोजित की गई है। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं (SSC) की बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई है।

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025
Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025

पहले शिफ्ट की बोर्ड परीक्षा का पहला शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा जो साइंस स्ट्रीम की होगी वो दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक चलेगी। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज तिथि, समय एवं पाली के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा। गुजरात बोर्ड एसएससी एचएससी एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की लेटेस्ट अपडेट नीचे देख सकते हैं।

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025 Release Date

गुजरात बोर्ड की ओर से GSEB 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, “GSEB 10th 12th Admit Card 2025” फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद केवल स्कूल अधिकारी ही अपने स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे।

Also Read: CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई एडमिट कार्ड कब जारी होगा?, यहां देखें पिछले 5 सालों में प्रवेश पत्र जारी होने की तिथियां

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025: डाउनलोड करने के चरण

GSHSEB की ओर से गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद स्कूल प्रमुख गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रैडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड नीचे बताए गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • गुजरात बोर्ड एडमिट डाउनलोड करने के लिए GSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर SSC HSC एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित लिंक खोजें और उसपर क्लिक करें।
  • उसके बाद स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे – स्कूल इंडेक्स नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर/ ईमेल/पता दर्ज करें।
  • उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर ओटीपी भेजा जाएगा जिसे दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकाल कर छात्रों को वितरित करें।

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर उल्लेखित विवरण की जांच करें

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त करने के बाद छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण की जांच करें। यदि इसमें त्रुटियां मिलती हैं तो अपने स्कूल अधिकारियों से संपर्क कर सही करवा लें।जो विवरण की जांच करनी चाहिए उसे नीचे देख सकते हैं:

  • बोर्ड परीक्षा का नाम
  • सत्र का नाम
  • छात्र की फोटो व हस्ताक्षर
  • कक्षा का नाम
  • रोल नंबर/अनुक्रमांक/ सीट नंबर
  • चयनित विषयों के नाम
  • विषयवार परीक्षा तिथियां और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता
  • परीक्षा के लिए दिशा निर्देश

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025: छात्रों के लिए आवश्यक निर्देश

गुजरात बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद छात्र को परीक्षा से संबंधित दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। छात्र को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एक पहचान प्रमाण पत्र के साथ एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा हाल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- कैलकुलेटर, मोबाइल फोन आदि न लेकर जाएं।

Gujarat Board SSC HSC Admit Card 2025: FAQs

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा तिथि क्या है?

गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक किया गया है।

गुजरात बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?

गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है।

गुजरात बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 कहां से डाउनलोड होगा?

गुजरात बोर्ड एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए GSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://gseb.org/ पर जाना होगा।

छात्र गुजरात बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 कैसे प्राप्त करें?

छात्रों को गुजरात बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करना होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षर एवं मोहर लगाने के बाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Comment