SSC GD Exam City Slip Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया है। एसएससी जीडी परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक देश के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एसएससी जीडी की इस भर्ती के तहत कुल 39481 रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है। एसएससी जीडी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों का एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी है।
आयोग की ओर से एसएससी जीडी एक्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी एग्जाम सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व लिंक दोनों इस पेज पर उपलब्ध किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार इस पेज पर बताए गए तरीके व लिंक की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आइए आगे इस लेख में एसएससी जीडी एक्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने एवं डाउनलोड करने से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
SSC GD Exam City Slip Admit Card 2025: Overview
आयोग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
एडमिट कार्ड का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 |
वर्ष | 2025 |
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि | 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक |
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
एक्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड 2025 | जारी |
एक्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.gov.in/ |
SSC GD Exam City Slip 2025
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। ये सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जारी है। एसएससी जीडी एक्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर व कोड दर्ज करने होंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल एक्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा तिथि एवं शहर की जानकारी प्राप्त होगी। एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें एडमिट कार्ड इसके बाद जारी किया जाएगा।

SSC GD Exam Admit Card 2025
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 लेकर जाना होगा। एसएससी जीडी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इस पेज पर बताए गए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Exam City Slip Admit Card 2025: परीक्षा का पैटर्न क्या है?
एसएससी जीडी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा का पैटर्न पता होना चाहिए। एसएससी जीडी एग्जाम 2025 के परीक्षा पैटर्न की जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं:
- एसएससी जीडी परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 80 होगी।
- प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे प्रत्येक में 20 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।
- गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | निर्धारित अंक |
सामान्य बुद्धि एवं तर्क | 20 | 40 |
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता | 20 | 40 |
प्रारंभिक गणित | 20 | 40 |
अंग्रेजी/हिंदी | 20 | 40 |
कुल | 80 | 160 |
Also Read: Railway Group D Bharti 2025 Apply: रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां से ऐसे करें अप्लाई
SSC GD Exam City Slip Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी एक्जाम सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड 2025 का लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं:
- सर्वप्रथम SSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाना है।
- वेबसाइट की होम पेज पर उपलब्ध ‘Quick Links’ में SSC GD Exam City Intimation/Admit 2025 सेक्शन में जाएं।
- उपलब्ध किए गए एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें उम्मीदवार का पंजीकरण नंबर, पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
- आपके सबमिट करते ही एसएससी जीडी एग्जाम सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
SSC GD Exam City Slip Admit Card 2025: Download Link
SSC GD Exam City Slip Link | Click Here |
Download SSC GD Admit Card 2025 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Frequently Asked Questions (FAQs) –
एसएससी जीडी परीक्षा तिथि क्या है?
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तिथि 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक निर्धारित की गई है।
एसएससी जीडी परीक्षा सिटी स्लिप कब जारी होगी?
एसएससी जीडी एग्जाम सिटी स्लिप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी की जाती है।
एसएससी जीडी का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
एसएससी जीडी का एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी होने की पूरी संभावना है।
एसएससी जीडी का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड होगा?
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाना होगा।
एसएससी जीडी में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत कुल 39481 रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी।
1 thought on “SSC GD Exam City Slip Admit Card 2025: एसएससी जीडी परीक्षा शहर स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण”