MP Board Admit Card 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक

MP Board Admit Card 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल की ओर से इस बार 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर यानी ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बार एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए लगभग 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया है।

एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल के अंदर बैठने नहीं दिया जाता है। जिन छात्रों ने एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है बोर्ड की ओर से सिर्फ उन्हीं का एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाता है।

इसे डाउनलोड करने के लिए विद्यालय लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होता है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 में छात्र का नाम, परीक्षा तिथि, समय, पाली और परीक्षा केंद्र का नाम समेत आवश्यक विवरण दर्ज होते हैं। एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि, डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक समेत जानकारी नीचे इसी पेज पर देख सकते हैं।

MP Board Admit Card 2025: Overview

बोर्ड का नाममध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल
शैक्षणिक सत्र 2024-25
लेख का नामMP Board Admit Card 2025
एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा तिथि27 फरवरी से 21 मार्च 2025
एमपी बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथि25 फरवरी से 25 मार्च 2025
एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025जल्द
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोडऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mpbse.nic.in/

MP Board Admit Card 2025: परीक्षा तिथि एवं समय

एमपी बोर्ड की ओर से एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की संशोधित डेट शीट 2025 जारी की गई है। जारी की गई आधिकारिक “MP Board 10th 12th New Datesheet 2025” के मुताबिक कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक होगी। कक्षा दसवीं का पहला पेपर 27 फरवरी दिन गुरुवार को हिंदी विषय के साथ शुरू होगा और अंतिम पेपर 21 मार्च दिन शुक्रवार को विज्ञान विषय के साथ समाप्त होगा।

MP Board Admit Card 2025
MP Board Admit Card 2025

वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चलेगी। कक्षा 12वीं का पहला पेपर 25 फरवरी दिन मंगलवार को हिंदी विषय के साथ शुरू होगा और 25 मार्च दिन मंगलवार को ही गणित विषय के साथ समाप्त होगा। बता दें कि इस बार दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।

MP Board Admit Card 2025 Release Date

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE), भोपाल की तरफ से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट खबर के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए सभी विद्यालय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन आईडी, पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व लिंक पेज पर उपलब्ध किया गया है।

Also Read: MP Board 10th 12th Admit Card 2025 Out: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

MP Board Admit Card 2025 Online Download

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के बहुत से छात्र एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने का प्रयास करते हैं। उन्हें इस जानकारी से अवगत करा दे कि MPBSE की ओर से छात्रों को एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गई है। केवल विद्यालय प्रमुख के द्वारा ही MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षर एवं मोहर लगने के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित किया जाएगा।

MP Board Admit Card 2025: डाउनलोड करने का तरीका

एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद सभी विद्यालय नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  • सर्वप्रथम MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाना है।
  • एमपी बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद लॉगिन आईडी पासवर्ड की मदद से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र का नाम/ आवेदन संख्या/ जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकालकर साइन व मोहर लगाकर छात्रों को वितरित करें।

MP Board Admit Card 2025 Download Link

Download MP Board Admit Card 2025Click Here
Official WebsiteClick Here

MP Board Admit Card 2025: FAQs

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि नहीं बताई गई है। उम्मीद है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी होगा।

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड होगा?

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी होने के बाद विद्यालय प्रमुख अपनी लॉगिन आईडी पासवर्ड की मदद से MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा तिथि क्या है?

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक चलेगी।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि क्या है?

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई है।

Leave a Comment