JAC Board 10th 12th Model Paper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर एक क्लिक में करें डाउनलोड

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची की ओर से 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए मॉडल पेपर जारी किए जा चुके हैं। यह मॉडल पेपर कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों के लिए है। झारखंड कक्षा 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं के सभी विषयों का मॉडल पेपर पीडीएफ फाइल के रूप में JAC के ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर उपलब्ध हैं।

जो छात्र जैक बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं और अभी तक मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड नहीं किए हैं तो वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। या इस पेज पर बताए गए आसान तरीके व उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए छात्रों के पास अब समय नहीं बचा है। ऐसे में इन बचे हुए दिनों में छात्र उपलब्ध किए गए मॉडल पेपर की मदद से प्रत्येक विषय को कवर कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त करने में मॉडल पेपर बहुत सहायक होता है। क्योंकि मॉडल पेपर हल करने से बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का एक रूप देखने को मिलता है। साथ ही पूछे जाने वाले प्रश्नों की कठिनाई स्तर का भी पता चल जाता है। इसलिए जैक बोर्ड 10वीं और 12वीं मॉडल पेपर 2025 इस पेज पर उपलब्ध किया गया है। छात्र बड़ी आसानी से डाउनलोड करके बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025: महत्वपूर्ण विवरण

बोर्ड का नामझारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची
शैक्षणिक सत्र2024-25
जैक बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा तिथि11 फरवरी से 3 मार्च 2025
परीक्षा मोडऑफलाइन
जैक बोर्ड मॉडल पेपर 2025 पीडीएफउपलब्ध
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://jacexamportal.in/

JAC Board Model Paper 2025: परीक्षा तिथि एवं समय

JAC Board 10th 12th Exam Date 2025: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची की ओर से झारखंड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2025 पहले ही जारी किया जा चुका है। जारी किए गए आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार जैक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के साथ आयोजित होगा। अब छात्र जारी किए गए मॉडल पेपर को हल कर अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूत रखें।

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025
JAC Board 10th 12th Model Paper 2025

JAC Board 10th 12th Exam Time 2025: जैक बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई है। पहले शिफ्ट की परीक्षा कक्षा दसवीं के लिए सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। उसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा कक्षा 12वीं के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक चलेगी। छात्र बोर्ड परीक्षा तिथि, समय, पाली की डिटेल्स में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025: मॉडल पेपर हल करने के लाभ

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र मॉडल पेपर की मदद से बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। छात्र को जिस भी विषय में कठिनाई होती है वह उस सब्जेक्ट का मॉडल पेपर दो या तीन बार जरूर हल कर लेता है तो छात्र को आइडिया होगा कि इस विषय में किस लेवल से प्रश्न पूछे जाएंगे। और प्रश्न पत्र का पैटर्न क्या रहेगा, प्रश्न के लिए कितने अंक निर्धारित हैं समेत जानकारी प्राप्त होगी।

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025: आवश्यक निर्देश

झारखंड बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 के मुताबिक, कक्षा दसवीं के ज्यादातर विषयों की परीक्षा 80 अंकों की होगी। जबकि गृह विज्ञान (Home Science) की परीक्षा 70 अंकों की होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 80 अंकों की होगी। लेकिन भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर साइंस विषयों की परीक्षा 70 अंकों की होगी। परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए नीचे उपलब्ध किए गए जैक 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025 Pdf: डाउनलोड करने का तरीका

  • मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए JAC की ऑफिशियल वेबसाइट https://jacexamportal.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ‘मॉडल क्वेश्चन पेपर 2025 एग्जाम्स’ पर क्लिक करें।
  • उसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें सेकेंडरी एग्जाम/इंटरमीडिएट एग्जाम 2025 मॉडल क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके क्लिक करते ही जैक मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • मॉडल पेपर चेक करें स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

JAC Board 10th 12th Model Paper 2025 Download Links

जैक बोर्ड 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे तालिका में उपलब्ध किया गया है। छात्र एक क्लिक करके मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं:

Download JAC Board 10th Model Paper 2025Click Here
Download JAC Board 12th Model Paper 2025Click Here
JAC Exam PortalClick Here

Frequently Asked Questions (FAQs) –

झारखंड बोर्ड की परीक्षा तिथि क्या है?

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथि 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित होगी।

झारखंड बोर्ड का मॉडल पेपर कहां से डाउनलोड होगा?

झारखंड बोर्ड मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने के लिए JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाना होगा।

झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://jacexamportal.in/ है। जहां से छात्र बोर्ड परीक्षा से संबंधित मॉडल पेपर एवं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अन्य लेटेस्ट खबरें प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment