Bihar Board Class 10th Hindi Model Paper 2025: बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2025 पहले ही जारी किया जा चुका है। जारी किए गए कक्षा 10वीं टाइम टेबल के मुताबिक बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक चलने वाली है। इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 15,81,079 छात्र-छात्राओं द्वारा पंजीकरण किया गया है। ऐसे में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने भी बोर्ड परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कमर कस लिया है।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में आयोजित होगी। छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए समय नहीं बचा हुआ है इन बचे हुए दिनों में छात्रों को चाहिए कि जिस भी विषय की परीक्षा होनी है उसका मॉडल पेपर 2025 एक बार जरूर हल कर लें। इसलिए हमने आज बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के हिंदी विषय का मॉडल पेपर 2025 उपलब्ध किया है। यह मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का मिलता- जुलता एक रूप है।
इसे हल करने से बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई स्तर, पैटर्न अंकन योजना का पता चलेगा। जिससे बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। तो चलिए आगे लेख में बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने का तरीका व लिंक समेत पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
Bihar Board Class 10th Hindi Model Paper 2025: महत्वपूर्ण विवरण
परीक्षा निकाय का नाम | बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
कक्षा | कक्षा 10वीं |
विषय | हिंदी विषय का मॉडल पेपर 2025 |
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी परीक्षा तिथि | 17 फरवरी 2025 |
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2025 | Check Below |
BSEB Class 10th Hindi Model Paper 2025: परीक्षा तिथि एवं समय
जैसा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं के आधिकारिक टाइम टेबल 2025 के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर 17 फरवरी 2025 को हिंदी विषय के साथ शुरू होगा। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। दोनों ही पाली की परीक्षा का पेपर हिंदी का होगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है की बोर्ड की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2025 को डाउनलोड करके हल कर लें।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों इस पेज पर उपलब्ध किया गया है। ये मॉडल पेपर 2025 हल करने से हिंदी विषय में अच्छे मार्क्स लाने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। क्योंकि इसे हल करने से बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय की परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना, प्रश्नों की कठिनाई स्तर जानने में मदद मिलेगी।
BSEB Class 10th Hindi Model Paper 2025: महत्वपूर्ण निर्देश
- विषय: हिंदी
- विषय कोड: 101
- कक्षा: 10वीं
- शैक्षणिक सत्र: 2024- 25
- कुल प्रश्न: 100 + 6 = 106
- निर्धारित समय: 3 घंटे
- पूर्णांक: 100
Bihar Board Class 10th Hindi Model Paper 2025: कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्र निम्नलिखित आसान तरीके का इस्तेमाल करें:
- सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.com/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध किए गए ‘मॉडल पेपर 2025’ विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपनी कक्षा 10वीं का चयन करते हुए क्लिक करें।
- ऐसा करते ही बिहार बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर मॉडल पेपर डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
Bihar Board Class 10th Hindi Model Paper 2025 Download Link
Download Bihar Board Class 10th Hindi Model Paper 2025 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Bihar Board Model Paper 2025: मॉडल पेपर हल करने के लाभ
- मॉडल पेपर हल करके छात्र अपने बोर्ड परीक्षा की समझ को बेहतर बना सकते हैं।
- इसे हल करने से छात्र को अपने कमजोर विषय का अंदाजा लगता है।
- मॉडल पेपर हल करने से बोर्ड परीक्षा में मिलने वाले प्रश्न पत्र का एक रूप देखने को मिलता है।
- मॉडल पेपर की वजह से ही परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना, प्रश्नों की कठिनाई स्तर का पता चलता है।
- जो छात्र परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाना चाहते हैं उनके लिए मॉडल पेपर बहुत उपयोगी साबित होता है।
- छात्र की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को प्रभावित ढंग से योजना बनाने में मदद करता है।