School Holidays In February 2025: जैसा कि इन दिनों यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh) 2025 लगा हुआ है। यह 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। ऐसे में बहुत से छात्र, अभिभावक व अध्यापक स्कूलों में होने वाली छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि राज्य के सभी स्कूलों में लगभग सर्दियों की छुट्टियां खत्म हो रही हैं। स्कूल खुलने के साथ ही छात्र पुनः अपनी कक्षाओं में पढ़ने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में अब ज्यादातर स्कूल अब सामान्य रूप से अपने समय अनुसार चल रहे हैं।
हालांकि कुछ जिलों में ज्यादा ठंड होने के कारण मौसम खराब था इसलिए छुट्टियां बढ़ाई गई थी। लेकिन अब जाड़े की छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं। हालांकि अब फरवरी 2025 में महत्वपूर्ण त्योहार और कार्यक्रम के चलते फिर से कई राज्य के स्कूल में छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। जो छात्र, अभिभावक या अध्यापक स्कूलों में फरवरी माह में होने वाली छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए इस लेख में आने वाली छुट्टियों की तिथियां व उनकी डिटेल्स में जानकारी प्रदान की गई है।
यानी स्कूलों में फरवरी माह में कितनी छुट्टियां होने वाली है उसकी डिटेल्स में जानकारी यहां पर बताई गई है। ध्यान पूर्वक पढ़े और छुट्टियों का आनंद लें एवं अपने आवश्यक कार्य को पूरा करें। तो चलिए स्कूल में फरवरी 2025 में शुरू से अंत तक कितनी छुट्टियां हैं और उन छुट्टियों का कारण क्या है उसकी डिटेल में जानकारी प्रदान करते हैं।
School Holidays In February 2025: छुट्टियों की तिथियां
- बसंत पंचमी : 2 फरवरी 2025
- रविवार: 9 फरवरी 2025
- गुरु रविदास जयंती : 12 फरवरी 2025
- रविवार: 16 फरवरी 2025
- शिवाजी महाराज जयंती : 19 फरवरी 2025
- संत गाडगे जयंती: 23 फरवरी 2025
- महाशिवरात्रि : 26 फरवरी 2025
School Holidays In February 2025: 2 फरवरी बसंत पंचमी
Basant Panchami: फरवरी माह की शुरुआती छुट्टी की तिथि 2 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। क्योंकि इस दिन बसंत पंचमी है, जिसको बसंत पंचमी या श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होता है और हिंदू महीने माघ के पांचवें दिन मनाया जाता है। बसंत पंचमी त्योहार ज्ञान, संगीत, कला और बुद्धि की देवी सरस्वती को समर्पित होता है। यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों में भी इस तिथि को छुट्टियां घोषित की जाती हैं।

School Holidays In February 2025: 12 फरवरी गुरु रविदास जयंती
Guru Ravidas Jayanti: राज्य स्कूलों में फरवरी की अगली छुट्टी की तिथि 12 फरवरी को घोषित की जाती है। क्योंकि 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति और गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी। गुरु रविदास भक्ति आंदोलन के एक संत और कवि के रूप में जाने जाते हैं। इस दिन को समानता, सामाजिक न्याय और भक्ति पर उनकी शिक्षाओं को याद किया जाता है। ऐसे में इस तिथि को राज्य के कई क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जाती हैं।
School Holidays In February 2025: 19 फरवरी शिवाजी जयंती
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: फरवरी 2025 की दूसरी छुट्टी की तिथि 19 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। यह छुट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में घोषित की गई है। 19 फरवरी को हर साल छत्रपति शिवाजी महाराज महान मराठा शासन की जयंती मनाई जाती है। शिवाजी महाराज अपनी वीरता, नेतृत्व और प्रशासनिक प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। जिसकी वजह से भारतीय इतिहास में एक पूजनीय व्यक्ति के रूप में हैं। इस साल 2025 में मराठा राजा की 395वीं जयंती मनाई जाएगी। ऐसे अवसर में महाराष्ट्र के अलावा कई अन्य राज्य में भी स्कूल बंद रह सकते हैं।
School Holiday: संत गाडगे जयंती 23 फरवरी 2025
Sant Gadge Jayanti: स्कूलों में फरवरी 2025 की अगली छुट्टी 23 फरवरी 2025 को घोषित की जाती है। क्योंकि इस दिन संत गाडगे बाबा जयंती मनाई जाती है। संत गाडगे बाबा महाराष्ट्र राज्य के एक भिक्षुक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने विवेकानंद के विचारों का पालन किया और सामाजिक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। उनकी महानता, सेवाभावना और निष्ठा के लिए आज भी लोग उनकी जयंती मनाते हैं। हालांकि इस दिन छुट्टी महाराष्ट्र के अलावा यूपी के कुछ जिलों में दी जा सकती है।
School Holidays In February 2025: 26 फरवरी महाशिवरात्रि
Mahashivaratri: स्कूल की फरवरी माह की अंतिम छुट्टी की तिथि 26 फरवरी घोषित की जाने वाली है। 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि त्योहार पड़ने की वजह से सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। महाशिवरात्रि त्यौहार हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन हिंदू भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं। इसलिए 26 फरवरी को यूपी के अलावा कई राज्यों के क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे।
Note: उपरोक्त फरवरी माह में बताई गई छुट्टियों की तिथियां व उनके कारण की जानकारी के लिए छात्र, अभिभावक या अध्यापक एक बार अपने राज्य सरकार की सर्कुलर छुट्टियों की सूची की जांच कर लें।
FAQs –
स्कूल में बसंत पंचमी को छुट्टी होगी कि नहीं?
हां, स्कूलों में बसंत पंचमी को हर साल छुट्टियां घोषित की जाती हैं। इस बार बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी।
गुरु रविदास जयंती कब मनाई जाती है?
गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी?
महाशिवरात्रि किस तिथि को पड़ेगी?
इस साल 2025 के फरवरी माह की 26 तारीख को महाशिवरात्रि त्यौहार पड़ेगा।