MP Board 10th 12th Admit Card 2025 Out: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं 12वीं की मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो छात्र एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है वे MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। या इस लेख में बताए गए तरीके या उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जैसा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से इस बार एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया है। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक चलेगी। वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित होगी। बताया गया है कि इस बार एमपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 18 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की संभावना है।
बोर्ड की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए छात्रों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। छात्र आवेदन क्रमांक या रोल नंबर दर्ज कर एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने से संबंधित जानकारी नीचे इसी पेज पर देख सकते हैं।
MP Board 10th 12th Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
परीक्षा आयोजन कर्ता | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
शैक्षणिक सत्र | 2024- 25 |
परीक्षा का नाम | एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं मुख्य परीक्षा 2025 |
एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा तिथि | 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक |
एमपी बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथि | 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक |
एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 28 जनवरी 2025 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट | https://mpbse.mponline.gov.in/ |
MP Board 10th 12th Admit Card 2025
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक किया गया है। ऐसे में मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से 28 जनवरी 2025 को जारी कर दिया गया। जो छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन क्रमांक/ रोल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड लिए परीक्षा केंद्र पर नही जाना है। क्योंकि ऐसी स्थिति में परीक्षा हॉल के अंदर बैठने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर छात्र का नाम, परीक्षा तिथि, समय एवं पाली समेत परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज किए गए विवरण एवं परीक्षा से संबंधित दिए गए दिशा निर्देशों को पालन करते हुए परीक्षा देना होगा।
MP Board 10th 12th Admit Card 2025 Out: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं मुख्य परीक्षा 2025 का जारी किए गए आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चलेगी। और दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा एक ही शिफ्ट में संपन्न होगी। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को परीक्षा के दिन सुबह 8:00 तक परीक्षा केंद्र स्थल पर पहुंचना होगा। गेट बंद हो जाने के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।
MP Board 10th 12th Admit Card 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध किए गए ‘परीक्षा/ नामांकन फार्म’ के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद नए पेज पर उपलब्ध ‘MP Board Admit Card Download Link’ पर क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा जिसमें आवेदन क्रमांक/रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च करें।
- एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें।
- उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
MP Board 10th 12th Admit Card 2025 Out: Download Link
MP Board 10th 12th Admit Card 2025 | Click Here |
Official Website | Click Here |
MP Board 10th 12th Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
- परीक्षा का नाम
- वर्ष
- छात्र का नाम
- जन्मतिथि
- फोटो व हस्ताक्षर
- आवेदन क्रमांक/रोल नंबर
- परीक्षा तिथि एवं समय
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- परीक्षा केंद्र कोड
- छात्र द्वारा चयनित विषयों के नाम
- दिशा निर्देश
1 thought on “MP Board 10th 12th Admit Card 2025 Out: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड”