UPMSP Model Paper 2025 Class 10th 12th: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए आयोजित की गई यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों को बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्रों का मॉडल पेपर जारी किया जा चुका है। जिन छात्रों ने अभी तक यूपीएमएसपी मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड नहीं किया है वे UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह इस पेज पर बताए गए तरीके एवं उपलब्ध किए गए लिंक की मदद से विषय वार सभी प्रश्न पत्रों के मॉडल पेपर बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बता दें कि इन मॉडल पेपर को उन्हें अवश्य हल करना चाहिए। इससे उन्हें बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का डिजाइन और प्रारूप, प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई, अंकन योजना समेत जानकारी प्राप्त होगी। जैसा कि आप सभी को अब तक पता चल ही चुका होगा कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगी।

ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के पास बहुत कम ही समय बचा हुआ है। इन बचे हुए समय में यूपीएमएसपी मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड कर उसको हल अवश्य कर लेना चाहिए। इस लेख में हमने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 विषयवार पीडीएफ को फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध किया है। जिससे छात्र मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर उसका लाभ ले सकें।
UPMSP Model Paper 2025 Class 10th 12th: हल करने से होने वाले लाभ
- परीक्षा पैटर्न की जानकारी: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 को हल करने के बाद छात्रों को परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होगी जैसे – आने वाले प्रश्नों के प्रकार, प्रारूप, अंकन योजना की जानकारी प्राप्त होगी।
- समय प्रबंधन: मॉडल पेपर हल करने पर छात्रों को वास्तविक परीक्षा के समय लगने वाले समय प्रबंधन की समझ होगी जिससे बोर्ड परीक्षा पेपर हल करते समय उन्हें समय आवंटित करने में लाभ होगा।
- त्रुटियों में सुधार: बोर्ड परीक्षा जैसी परिस्थितियों में यदि छात्र कई बार मॉडल पेपर को हल करते हैं तो उन्हें बोर्ड परीक्षा का अभ्यास हो जाएगा जिससे परीक्षा में होने वाली त्रुटियों में सुधार होगा।
- आत्मविश्वास बढ़ेगा: यूपी बोर्ड मॉडल पेपर के नियमित हल करने के अभ्यास से बोर्ड परीक्षा की चिंता कम होगी और छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
UPMSP Model Paper 2025 Class 10th 12th: कैसे डाउनलोड होगा?
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अपने आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया है। छात्र नीचे बताए गए आसान तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर दाएं ओर उपलब्ध ‘मॉडल पेपर’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद कक्षा 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ विषयवार स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आप अपनी कक्षा और विषय का चयन कर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ में स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- मॉडल पेपर की जांच करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।
UPMSP Model Paper 2025 Class 10th
यूपीएमएसपी द्वारा जारी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर 2025 विषयवार पीडीएफ में नीचे तालिका में उपलब्ध किया गया है। छात्र लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं:
कक्षा | विषयों के नाम | डाउनलोड |
10वीं | हिंदी (Hindi) | क्लिक करें |
10वीं | अंग्रेजी (English) | क्लिक करें |
10वीं | गणित (Math) | क्लिक करें |
10वीं | संस्कृत (Sanskrit) | क्लिक करें |
10वीं | विज्ञान (Science) | क्लिक करें |
10वीं | सामाजिक विज्ञान (Social Science) | क्लिक करें |
UPMSP Model Paper 2025 Class 12th
कक्षा | विषयों के नाम | डाउनलोड |
12वीं | हिंदी (Hindi) | क्लिक करें |
12वीं | अंग्रेजी (English) | क्लिक करें |
12वीं | गणित (Math) | क्लिक करें |
12वीं | भौतिक विज्ञान (Physics) | क्लिक करें |
12वीं | रसायन विज्ञान (Chemistry) | क्लिक करें |
12वीं | जीव विज्ञान (Biology) | क्लिक करें |
12वीं | संस्कृत (Sanskrit) | क्लिक करें |
12वीं | इतिहास (History) | क्लिक करें |
12वीं | भूगोल (Geography) | क्लिक करें |
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
जो छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं उन्हें इस जानकारी से अवगत करा दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए कुल मिलाकर 33% मार्क्स लाने होंगे। यदि छात्र किसी एक या दो विषय में 33% से कम मार्क्स लाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। यदि दो से ज्यादा विषयों में 33% से कम मार्क्स लाता है तो उसे फेल घोषित किया जाएगा।