CBSE Model Paper 2025 Class 10th: सीबीएसई कक्षा 10वीं के विषय वार मॉडल पेपर, यहां से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Model Paper 2025 Class 10th: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा में तैयार किए गए प्रश्न पत्र का मॉडल पेपर 2024- 25 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया है। जो छात्र सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें इस सैंपल पेपर को अवश्य डाउनलोड कर लेना चाहिए। सीबीएसई मॉडल पेपर 2025 के जरिए छात्रों को परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम की पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

सीबीएसई कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों इस पेज पर उपलब्ध किया गया है। बता दें कि ये मॉडल पेपर डमी प्रश्न पत्र होते हैं जो वास्तविक प्रश्न पत्र के समान ही पैटर्न और प्रश्न टाइपोलॉजी का पालन करते हैं। बोर्ड छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का मॉडल समझाने ने के लिए जारी करता है। इसलिए छात्रों को परीक्षा से पहले इसे हल कर लेने से बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी से शुरू किया गया है। ऐसे में छात्रों के पास अब ज्यादा समय नही बचा हुआ है। इन बचे हुए समय में सैंपल पेपर के जरिए अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और मजबूत कर सकते हैं। आइए इस पेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2025 से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

CBSE Model Paper 2025 Class 10th: महत्वपूर्ण विवरण

बोर्ड का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
लेख का नामCBSE Model Paper 2025 Class 10th
शैक्षणिक सत्र2024-25
सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 20251 जनवरी 2025 से
सीबीएसई 10वीं, 12वीं थ्योरी परीक्षा 2025 15 फरवरी 2025 से
सीबीएसई कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2025Check Below
CBSE Official Websitehttps://www.cbse.gov.in/

CBSE Model Paper 2025 Class 10th: Exam Date And Time

मॉडल पेपर को सैंपल पेपर व प्रैक्टिस पेपर के नाम से भी जाना जाता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पहले सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर 2025 जारी कर दिए हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा 2025 का मॉडल पेपर पीडीएफ इस पेज पर उपलब्ध किया गया है। छात्र यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 इस बार 15 फरवरी 2025 को अंग्रेजी विषय के साथ शुरू होने वाली है।

CBSE Model Paper 2025 Class 10th
CBSE Model Paper 2025 Class 10th

अंतिम पेपर 18 मार्च 2025 को सूचना प्रौद्योगिकी का होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को सीबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर लेना चाहिए। 

CBSE Model Paper 2025 हल करने के लाभ

  • विषयों का मूल्यांकन: मॉडल पेपर एक अभ्यास उपकरण या अध्ययन संसाधन है। जिससे छात्र परीक्षा की तैयारी के स्तर और विषय का मूल्यांकन करते हैं।
  • मॉक टेस्ट: सैंपल पेपर के जरिए छात्र बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का एक रूप देख लेते हैं और इसे मॉक टेस्ट के रूप में प्रयोग कर परीक्षा की तैयारी में रह रही कमियों को दूर कर पाते हैं।
  • समय प्रबंधन: सीबीएसई मॉडल पेपर 2025 हल करने से परीक्षा समय प्रबंधन के महत्व की समझ होगी और परीक्षा के लिए रणनीति बनाने में भी लाभ मिलेगा।
  • गलतियों में सुधार: मॉडल पेपर हल करने से परीक्षा में बैठने के पहले ही अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिल जाता है।
  • परीक्षा पैटर्न की जानकारी: मॉडल पेपर से छात्रों को प्रश्न पत्र का मॉडल, प्रश्न का स्तर, परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम की जानकारी प्राप्त होती है।

How To Download CBSE Model Paper 2025 Class 10th?

सीबीएसई मॉडल पेपर 2025 कक्षा 10वीं के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपने आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जारी किया है। छात्र नीचे बताए गए आसान तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट की मुख्य पेज पर उपलब्ध ‘शैक्षणिक वेबसाइट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद इस आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) 2024- 25 के ऑप्शन पर जाएं।
  • और अपनी कक्षा का चयन कर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर कक्षा 10वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर 2025 और मार्किंग स्कीम (MS) खुलकर आ जाएंगे।
  • अब आप अपने विषय का चयन कर SQP पर क्लिक करें।
  • आपकी क्लिक करते ही पीडीएफ फॉर्मेट में सैंपल पेपर स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसे डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।

CBSE Model Paper 2025 Class 10th: Important Links

CBSE Model Paper 2025 Class 10th
CBSE Admit Card 2025 Class 10th 12th
CBSE Official Website

1 thought on “CBSE Model Paper 2025 Class 10th: सीबीएसई कक्षा 10वीं के विषय वार मॉडल पेपर, यहां से ऐसे करें डाउनलोड”

Leave a Comment