MP Board 12th Model Paper 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से इस बार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक राज्य की विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में होगा। हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा का प्रवेश पत्र 2025 भी जारी कर दिया है। ऐसे में छात्रों के पास बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इन बचे हुए दिनों में एक बार सभी विषयों के मॉडल पेपर 2025 जरूर हल कर लें।
MPBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के सभी विषयों के मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए हैं। हमने इस पेज पर एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ का लिंक उपलब्ध किए हैं। आप यहां से विषयवार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। ये मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षा 2025 में मिलने वाले प्रश्न पत्र का एक रूप है। इसे हल करने से बोर्ड परीक्षा 2025 का पैटर्न, अंकन योजना एवं कठिन प्रश्नों के स्तर की समझ होगी।
और परीक्षा में बैठने में आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे अच्छे नंबर प्राप्त करने के अवसर बढ़ जाते हैं। अगर आप भी एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको प्रत्येक विषय का मॉडल पेपर भली भांति हल कर लेना चाहिए। नीचे पेज पर एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न एवं मॉडल पेपर 2025 से संबंधित जानकारी दी गई है। एवं कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर का डायरेक्ट लिंक एक्टिव है।
MP Board 12th Model Paper 2025: महत्वपूर्ण विवरण
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
वर्ग | MP Board 12th Model Paper 2025 |
एमपी बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथि | 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 |
एमपी बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा मोड | पेन और पेपर मोड |
एमपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ | जारी |
मॉडल पेपर डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mpbse.nic.in/ |
MP Board 12th Model Paper 2025: परीक्षा तिथि एवं समय
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से इस बार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक किया गया है। और परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि परीक्षा सेंटर पर छात्रों को 8:00 बजे से 8:45 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद गेट बंद किया जाएगा। फिर किसी भी छात्र को परीक्षा हाल के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा से वंचित होने से अच्छा है की गेट बंद होने के पहले ही परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करें।

MP Board 12th Exam Pattern 2025
MP Board 12th New Exam Pattern: एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12 के थ्योरी परीक्षा का प्रश्न पत्र कुल 70 अंकों का होगा। 30 अंक इसके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। जिन विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं होगी उनके लिए प्रश्न पत्र कुल 80 अंक का होगा। जबकि 20 अंक इसके आंतरिक मूल्यांकन के जरिए प्रदान किया जाएगा। इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है।
एमपी बोर्ड नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार इस बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम होगी। दो अंक के छोटे-छोटे प्रश्न ज्यादा शामिल होंगे। वहीं, प्रश्न पत्र में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। और लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी शामिल होंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्नों के मिलने वाले अंक पेपर पर निर्दिष्ट होंगे।
MP Board 12th Model Paper 2025 Pdf Link
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर पीडीएफ 2025 का लिंक नीचे तालिका में दिया गया है। छात्र विषयवार मॉडल पेपर डाउनलोड करके अपनी बोर्ड परीक्षा 2025 में आने वाले प्रश्न पत्रों की जानकारी ले सकते हैं :
MP Board 12th Model Paper 2025 Pdf कैसे डाउनलोड करें?
- एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध शैक्षणिक/Academic लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद वेबसाइट के मेनूबार में उपलब्ध Academic सेक्शन में जाकर प्रश्न पत्रों के पैटर्न लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा जिसमें कक्षा 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ का लिंक एक्टिव होगा।
- अब आप किसी भी विषयवार मॉडल पेपर 2025 एक क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 12th Model Paper 2025: FAQs
एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पेपर कब से कब तक है?
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया है।
एमपी बोर्ड परीक्षा का समय क्या है?
एमपी बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर कहां से डाउनलोड होगा?
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए MPBSE आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाना होगा।