RBSE Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल को लेकर बड़ी अपडेट, देखे कब होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

RBSE Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी होने का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 माह के बीच अब तक विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ऐसे में RBSE जल्द ही राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल 2025 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करने वाला है।

राजस्थान बोर्ड में जिन छात्रों ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किया है वे परीक्षा देने के लिए तैयार हो जाएं। राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथि एवं समय की डिटेल में जानकारी टाइम टेबल में दर्ज होगी। राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 पीडीएफ फॉर्मेट मे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उसके बाद किस प्रकार से इसे डाउनलोड कर सकेंगे इसकी जानकारी इस लेख में देख सकते हैं।

साथ ही राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 कब जारी होगा?, राजस्थान बोर्ड पिछले साल की परीक्षा तिथि क्या थी ? विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से आई लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2025 से संबंधित अन्य किसी डिटेल्स की जानकारी के लिए RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RBSE Time Table 2025 Date

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किए हुए छात्रों को बेसब्री से राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 का इंतजार है। लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से टाइम टेबल जारी होने की तिथि को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड जनवरी के अंतिम सप्ताह तक राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 जारी कर सकता है। और बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी।

RBSE Time Table 2025
RBSE Time Table 2025

वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह से ही आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि आधिकारिक राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 जारी होने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल जारी होने की नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

RBSE Time Table 2025: पिछले साल की एग्जाम तिथि

राजस्थान बोर्ड की पिछले साल यानी 2024 में बोर्ड परीक्षा मार्च- अप्रैल के बीच में आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित थी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक चली थी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित थी।

Also Read: CBSE Admit Card 2025 Class 10th 12th: सीबीएसई 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड छात्र नहीं कर सकेंगे डाउनलोड, ऐसे मिलेगा

RBSE Time Table 2025: डाउनलोड करने की प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा राजस्थान कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल 2025 जारी होने के बाद नीचे बताए गए तरीके का उपयोग करते हुए छात्र टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं:

  • राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाना है।
  • वेबसाइट की होम पेज पर उपलब्ध ‘News Update‘ के लिंक पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अपनी कक्षा के अनुसार टाइम टेबल का चयन कर लिंक पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • टाइम टेबल चेक करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सेव या प्रिंट निकाल सकते हैं।

RBSE Time Table 2025: पीडीएफ में निम्नलिखित डिटेल्स दर्ज होगी

  • बोर्ड का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • वर्ष
  • विषयवार परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का समय
  • बोर्ड के हस्ताक्षर

RBSE Time Table 2025: FAQs

राजस्थान बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल कब जारी होगा?

राजस्थान कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

राजस्थान बोर्ड का टाइम टेबल कहां से डाउनलोड करें?

राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।

राजस्थान 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 कब होगी?

राजस्थान कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 मार्च से अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2025 जल्द ही जारी होगा।

1 thought on “RBSE Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल को लेकर बड़ी अपडेट, देखे कब होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड”

Leave a Comment