UP Board 12th Practical Exam 2025: यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा जारी है, ऐसे दिए जा रहे अंक

UP Board 12th Practical Exam 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक घोषित किया गया है। वहीं यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन 1 से 16 फरवरी 2025 तक किया गया है। 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 से 8 फरवरी 2025 तक चलेगी। यानी यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण जारी है।

इस बार यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भी कड़ी व्यवस्था एवं निगरानी के साथ आयोजित की है। प्रैक्टिकल परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा एवं वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। जिससे प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपने मनमानी ढंग से ना दिया सके। बोर्ड ने इस बार एक यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल ऐप जारी किया है। यह प्रैक्टिकल ऐप परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में ही काम करता है। प्रैक्टिकल परीक्षक छात्रों के अंक सीधे यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल ऐप के माध्यम से अपलोड कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा लेने वाले सभी परीक्षक प्रैक्टिकल के अंक (नंबर) परीक्षा केंद्र के अंदर से ही छात्रों को प्रदान कर रहे हैं। यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में संपन्न होगी और यह मंडल वाइज आयोजित की गई है। अगर आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 देने जा रहें हैं तो प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़ी समस्त जानकारी इस पेज के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board 12th Practical Exam 2025: मंडल वाइज तिथि

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 से 16 फरवरी 2025 तक चलेगी। यह प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई है। पहले चरण की परीक्षा 1 से 8 फरवरी जारी है। नीचे मंडल वाइज प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि देख सकते हैं:

  • पहला चरण (1 से 8 फरवरी 2025) :  इसमें प्रयागराज, मुरादाबाद, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर और अलीगढ़ मंडल शामिल है।
  • दूसरा चरण (9 से 16 फरवरी 2025) : दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा में सहारनपुर, लखनऊ, बरेली, चित्रकूट, झांसी, अयोध्या, आगरा, देवीपाटन, बस्ती और आजमगढ़ मंडल शामिल है।

UP Board 12th Practical Exam 2025: व्यवस्था और निगरानी

यूपी बोर्ड सचिव की ओर से दिए गए निर्देशों का बखूबी पालन किया जा रहा है। यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए व्यवस्था और निगरानी में कमी नहीं रखी गई है। प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी एवं वॉइस रिकॉर्डिंग में प्रैक्टिकल परीक्षा जारी है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रैक्टिकल परीक्षा की पूरी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखना होगा। एवं बोर्ड की ओर से मांगे जाने पर समय पर उपलब्ध करना होगा।

UP Board 12th Practical Exam 2025
UP Board 12th Practical Exam 2025

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध पहचान पत्र लेकर जाना है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए अधिकारी परीक्षा की सुचारू व्यवस्था का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल ऐप के माध्यम से छात्रों को परीक्षक अंक प्रदान कर रहे हैं। यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में बोर्ड की ओर से क्षेत्रवार हेल्प डेस्क भी एक्टिव किया गया है जिसे नीचे देख सकते हैं।

UP Board प्रैक्टिकल ऐप के माध्यम से दिए जा रहे अंक

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल अंक देने की प्रक्रिया इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से जारी किए गए यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम ऐप के जरिए लागू है। परीक्षक यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम ऐप UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर अपने लॉगिन यूजर आईडी, पासवर्ड की मदद से इंस्टॉल कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक इसी ऐप के माध्यम से परीक्षक कर रहें हैं।

Also Read: UPMSP Board Exam 2025: यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्देश जारी, परीक्षा से 3 दिन पहले बनेंगे स्ट्रांग रूम, देखें पूरी जानकारी

UP Board 12th Practical Exam 2025: क्षेत्रवार हेल्पडेस्क

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु परिषद मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रीय कार्यालय में हेल्पडेस्क एक्टिव किया गया है। यदि किसी छात्र को परीक्षा प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में कोई सवाल पूछना है तो पूछ सकता है या ईमेल कर सकता है। नीचे क्षेत्रवार हेल्प डेस्क देख सकते हैं:

क्षेत्रीय मुख्यालय मोबाइल नंबरईमेल
प्रयागराज 18001805310 या 18001805312upmspho@gmail.com
मेरठ9454457256romeerut@gmail.com
बरेली9411915423robareilly@gmail.com
गोरखपुर 6394717234upmsprogkp@gmail.com
वाराणसी9415810708rovaranasi@gmail.com

FAQs-

यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कब से कब तक होगी?

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक दो चरणों में किया गया है।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं थ्योरी परीक्षा तिथि क्या है?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं थ्योरी की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित होगी।

यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा में अंक कैसे दिए जाएंगे?

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 में छात्रों को प्रैक्टिकल के अंक परीक्षक द्वारा बोर्ड की ओर से जारी किए गए एक प्रैक्टिकल ऐप के माध्यम से दिया जाएगा।

Leave a Comment