UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक

UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। क्योंकि यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं वे यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें गूगल पर जाकर सर्च कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाता है। हालांकि छात्र ऑनलाइन माध्यम से यूपी बोर्ड का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद विद्यालय प्रमुख द्वारा लॉगिन आईडी, पासवर्ड की मदद से डाउनलोड किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से कैसे डाउनलोड किया जाएगा इसकी डिटेल में जानकारी नीचे पेज पर दी गई है।

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में लगभग 54 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होने की पूरी संभावना है। बोर्ड की ओर से किए गए इंतजाम को लेकर मीडिया रिपोर्ट से आई लेटेस्ट खबर के अनुसार एक परीक्षा केंद्र पर लगभग 2000 छात्र परीक्षा देंगे। हालांकि इस बार एक परीक्षा केंद्र पर छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। क्योंकि पिछली बार एक केंद्र पर 1200 छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी।

UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare: Important Description

यूपी बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP)
शैक्षणिक सत्र 2024-25
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा तिथि24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं छात्रों की कुल संख्या54,38,597 छात्र
कक्षा 10वीं की कुल संख्या27,40,151 छात्र
कक्षा 12वीं की कुल संख्या26,98,446 छात्र
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिफरवरी का प्रथम सप्ताह
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/
UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare
UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare

UP Board 10th 12th Admit Card 2025 Download

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर फरवरी के प्रथम सप्ताह में किसी भी समय जारी किया जा सकता है। क्योंकि बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होनी है। यूपी बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर 12 मार्च 2025 को निर्धारित किया गया है। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद केवल स्कूल के द्वारा ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल लॉगिन आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर एवं मोहर लगने के बाद छात्रों को वितरित किया जाएगा। छात्र खुद से यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड नही कर सकते हैं। छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश पत्र अपने स्कूल जाकर स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए स्कूल निम्नलिखित चरणों का उपयोग कर डाउनलोड कर सकतें हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाना है।
  • विद्यालय लॉग इन हेतु पर जाएं: वेबसाइट के मुख्य पेज पर विद्यालय लॉगिन सेक्शन में जाएं।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें: उसके बाद मांगी गई आवश्यक विवरण जैसे लॉगिन आईडी, पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें: उसके बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र का लॉगिन डीटेल्स दर्ज करें: उसके बाद छात्र का पंजीकरण संख्या/नाम /रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें: ऐसा करते ही यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। एडमिट कार्ड चेक करें।
  • यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare: Important Links

UP Board Exam Admit Card 2025
UP Board Exam Guideline 2025
UP Board Exam 2025 Big News
UPMSP Official Website

UP Board 10th 12th Admit Card 2025 पर दर्ज विवरण

छात्रों को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त करने के बाद प्रवेश पत्र पर दर्ज निम्नलिखित विवरण की जांच कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि है तो समय रहते अपने स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क कर सही करवा लें।

  • बोर्ड का नाम
  • परीक्षा वर्ष
  • छात्र का नाम
  • फोटो व हस्ताक्षर
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम व कोड
  • छात्र द्वारा चयन किए गए विषयों के नाम
  • विषयवार परीक्षा तिथि एवं समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश

UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare: FAQs

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड होगा?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कूल लॉगिन आईडी, पासवर्ड की मदद से डाउनलोड होगा।

छात्र ऑनलाइन यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र ऑनलाइन माध्यम से यूपी बोर्ड का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। यूपीएमएसपी द्वारा यह अधिकार केवल स्कूल को दिया गया है।

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

यूपी बोर्ड (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ है। जहां से छात्र परीक्षा एवं एडमिट कार्ड से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1 thought on “UP Board Admit Card 2025 Kaise Download Kare: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक”

Leave a Comment